तहसीलदार के भाई की दुकान में खाद एवं बीज का अवैध भंडारण निंदनीय…प्रशासन करे कड़ी कार्रवाई–प्रवीण द्विवेदी..
सामना न्यूज़:-रायगढ़:-भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवीण द्विवेदी ने कल गेरवानी स्थित तहसीलदार के भाई एवं कांग्रेस से निष्काषित नेता अशोक अग्रवाल के गोदाम में खाद एवं बीज का अवैध भंडारण किए जाने की घोर निंदा करते हुए कहा कि अपने भाई के अधिकारी होने का फायदा उठाकर ऐसा कृत्य करना घोर निंदनीय है।आज पूरे प्रदेश में किसान रासायनिक खाद के लिए परेशान है और यहां अधिकारियों के शय में खाद का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है।किसानों के आशीर्वाद पाकर ही यह भूपेश सरकार सत्ता हासिल कर पाई है और आज वही किसान परेशान है।अधिवक्ताओं के आंदोलन की यह सुखद परिणीति है कि इस अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही संभव हो पाई।इस पूरी कार्यवाही में कृषि विभाग की भूमिका भी संदेहास्पद है कि आखिर में वहां अवैध रूप से भंडारित खाद एवं बीज की सही गणना नही कर पाई,अगर दुकान किराए से संचालित है तो मकान मालिक किराएदार का नाम सार्वजनिक करे, धीरे से जब यह मामला ठंडा होगा तो कार्यवाही के नाम पर खाना पूर्ति ही कि जाएगी ऐसा प्रतित हो रहा है।कृषि विभाग को इस अवैध भंडारण की शिकायत पुलिस में भी करनी चाहिए ताकि अवैध कारोबार से फल फुले इन कारोबारियों की हकीकत जनता के सामने भी आ सके।प्रवीण द्विवेदी ने कृषि विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति हुई तो भ्रष्टाचार का एक पुतला फिर तैयार किया जाएगा।

