ब्रेकिंग न्यूज़:-इस्तीफ़े एपिसोड में आया नया मोड़…कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा..
सामना न्यूज़:-रायगढ़:-आज कांग्रेस पार्षदों के चले इस्तीफे एपिसोड ने नया मोड़ ले लिया है।कांग्रेस महिला ज़िलाध्यक्ष बरखा सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के नाम अपना इस्तीफा भेज दिया है।सूत्रों की माने तो आज दर्जनों कांग्रेस पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे से सियासी भूचाल प्रदेश स्तर तक जा पहुंचा।मामले की गंभीरता और इस सियासी भूचाल को शांत करने बरखा सिंह को अपने पद से इस्तीफा देने का फ़रमान जारी किया गया था और इसी राजनीतिक दबाव में आकर आखिरकार बरखा सिंह को अपने कदम पीछे करने पड़े।


