ब्रेकिंग न्यूज़:-इस्तीफ़े एपिसोड में आया नया मोड़..बरखा सिंह ने दिया अपने पद से इस्तीफा…
सामना न्यूज़:-रायगढ़:-आज कांग्रेस पार्षदों के चले इस्तीफे एपिसोड ने नया मोड़ ले लिया है।कांग्रेस महिला ज़िलाध्यक्ष बड़खा सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के नाम अपना इस्तीफा भेज दिया है।सूत्रों की माने तो आज दर्जनों कांग्रेस पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे से सियासी भूचाल प्रदेश स्तर तक जा पहुंचा।मामले की गंभीरता और इस सियासी भूचाल को शांत करने बरखा सिंह को अपने पद से इस्तीफा देने का फ़रमान जारी किया गया था।


