March 6, 2026

आरोपी अधिवक्ता महेश पटेल की जमानत याचिका स्वीकार…

IMG_20220224_185058.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-पिछले 3 दिनों से कलेक्टर भीम सिंह और अधिवक्ता संघ के बीच चर्चा का दौर जारी है। इस दौरान कलेक्टर की ओर से तहसील मामले में गिरफ्तार अधिवक्ताओं को रायगढ़ कोर्ट से जमानत दिलवा देने का आश्वासन दिया गया था। आज गुरुवार इस मामले के पांचवें आरोपी अधिवक्ता महेश पटेल की जमानत याचिका रायगढ़ कोर्ट में ही स्वीकार कर ली गई और उन्हें नियमित जमानत दे दी गई। इसके पूर्व इसी मामले में 4 अधिवक्ताओं की जमानत याचिका रायगढ़ कोर्ट ने खारिज कर दी थी । जिसके बाद एडवोकेट भुवन साव की जमानत याचिका हाईकोर्ट में लगाई गई जिसे 2 दिन पहले ही हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दिया है। इनके अलावा तीन अन्य अधिवक्ता भी जिला जेल रायगढ़ में निरुद्ध है जिनकी जमानत याचिका हाई कोर्ट बिलासपुर में लगाई जा रही है।