जेल परिसर के दुकानों की स्थिति अत्यंत जर्जर…व्यापारी संघ ने सौंपा ज्ञापन…
सामना न्यूज़:-रायगढ़:- नगर निगम द्वारा निर्मित जेल परिसर की दुकान वर्तमान में अत्यंत जर्जर स्थिति में है नगर निगम द्वारा दुकानों पर ना ही कोई मेंटेनेंस किया जाता है और ना ही दुकानदारों को करने दिया जाता है स्थिति तो ऐसी हो गई है की दुकानों की छतों में पानी का सीपेज एवं छज्जों का गिरना आम बात हो गई है। दुकानदार अपनी रोजी रोटी के लिए बेबस होकर दुकान का संचालन कर रहे हैं। इससे पूर्व भी कई बार महापौर जानकी काट्जू और आयुक्त महोदय को इसकी जानकारी दी गई परंतु इस बार भी परिषद की बैठक मे जेल परिसर के दुकानों के बारे मे कोई बात नही रखी गई है जब इस बात की जानकारी मिली कि कल शुक्रवार को होने वाली नगर निगम की सामान्य सभा में जेल कॉम्लैक्स की चर्चा का कोई विषय नहीं रखा गया तब जेल परिसर के व्यापारी संघ के पदाधिकारीयो द्वारा नेता प्रतिपक्ष के समक्ष दुकानों की समस्याओं से अवगत कराया गया जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने आश्वासन देते हुए व्यापारी वर्ग से कहा निगम परिषद की बैठक में आपकी समस्याओं पर उनके द्वारा बात रखा जाएगी और व्यक्तिगत तौर पर पूरी कोशिश रहेगी की इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो सके।
ज्ञापन सौंपने जेल परिसर व्यपारी संघ अध्यक्ष नीतीश चौहथा,राजीव रतन गुप्ता, राजकुमार गिरी, जफीर , नवल साहू ,राजू देवांगन, सद्दाम अशोक चौहान आदि शामिल रहे।

