May 14, 2026

सामान्य सभा की बैठक में जिंदल के करारोपण को लेकर लिया गया निर्णय ऐतिहासिक – विकास केड़िया

IMG-20220225-WA0264.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- निगम के जोन 5 के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक इकाई जेएसपीएल कम्पनी के करारोपण व जोन-वर्गीकरण मामलें में आज निगम की सामान्य सभा मे जिस तरह से भाजपा पार्षदों सीनू राव, महेश कंकरवाल व वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने तर्कपूर्ण व तथ्यपरक तरीके से इस विषय पर अपनी बातें रखी, उसके बाद सभागृह में मौजूद सभी काँग्रेसी पार्षदों ने भी इस विषय पर मेज़ बजाकर अपनी सहमति दर्ज कराई। भाजपा नेता विकास केड़िया ने कहा कि:-वास्तव में यह दृश्य रायगढ़ निगम के लोकतांत्रिक इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा जहाँ भाजपा काँग्रेस के सभी पार्षदों ने दलगत राजनीति से परें हटकर शहर विकास को सबसे ऊपर रखा।
वैसे यहाँ यह भी बताना लाज़िमी होगा कि इस शहर हित के बहुचर्चित विषय को लेकर दो पहले भाजपा नेता विकास केड़िया ने ही मोर्चा खोला था और महापौर को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट कर दिया था कि जनभावनाओं व रायगढ़ हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले अन्यथा वे हाइकोर्ट जाने को बाध्य होंगे।

Letest Posts