June 4, 2025

महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष के पद पर रानी चौहन की ताजपोशी..कांग्रेस वर्ग में हर्ष का माहौल…

IMG-20220225-WA0187.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष के पद पर रानी चौहन की ताजपोशी के साथ रायगढ़ महिला कांग्रेस एकजुट नज़र आईं।जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा को प्रदेश सचिव का पद मिलने के बाद महिला कांग्रेस रायगढ पूरी तरह से छिन्न भिन्न हो गई थी।महिला कांग्रेस की मांग थी कि जिलाध्यक्ष पद पर उसी महिला की नियुक्ति की जाए जो महिला कांग्रेस की सदस्य हो।देर से ही सही लेकिन उनकी मांग पूरी हुई।आखिरकार काफी उथलपुथल के बाद रानी चौहान को राष्ट्रीय महिला कोंग्रेस अध्यक्ष नीता डिसूजा की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस के पद पर नियुक्त किया गया इस नियुक्ति से कांग्रेस के सभी वर्ग में हर्ष का माहौल है।केबिनेट मंत्री,विधायक,कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ कोंग्रेसजन चाहे वह किसी भी प्रकोष्ठ के हो सभी ने रानी चौहान की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की।मिठाई खिलाकर फूलमाला के साथ रानी चौहान को आशीर्वाद देते जिले के सभी कांग्रेसी नज़र आए।इसके साथ ही उन सभी सवालों को लगाम लग गया जिनमे महिला कांग्रेस के दो घडो में बंटे होने की सम्भावनाए व्यक्त की जा रही थी।हालांकि रानी की ताजपोशी के पहले कुछ समय के लिए ही बरखा सिंह को जिलाध्यक्ष का सिंहासन मिला,महिला कांग्रेस ने शुरू से ही बरखा सिंह का विरोध किया था,उनकी मांग थी कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष महिला कांग्रेस की ही किसी कार्यकर्ता को बनाया जाए। महिला कांग्रेस के सामूहिक इस्तीफा देने की कवायद शुरू हुई,महिला कांग्रेस की सभी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय आना बंद कर दी जिसपर तात्कालिक जिलाध्यक्ष बरखा सिंह पर टीम के गठन का दबाव भी था।हालांकि उन्होंने टीम बना तो ली लेकिन उसमें महिला कांग्रेस की पुरानी कार्यकर्ताओ का नही होना प्रदेश नेतृत्व के लिए भी चिंता का विषय था।चुनाव नजदीक है ऐसे में महिला कांग्रेस की टीम को एकजुट करने में सभी ने अपनी ताकत लगाई ,आखिरकार सभी की रायशुमारी के साथ छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने रानी चौहान को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।