रियो आईपीएल सीज़न चार का फाइनल मुकाबला.. स्वास्थ्य विभाग ने जीती बाज़ी….अंकुश रहे मैन ऑफ द मैच…
सामना न्यूज़:-रायगढ़:-
रामलीला मैदान में आयोजित रियो आईपीएल सीजन 4 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल पुलिस वेटरन और जिला पुलिस टीम के मध्य हुआ जिसमें जिला पुलिस ने शानदार खेल दिखाते हुए अंतिम ओवर में जीत हासिल की जिला पुलिस टीम पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 84 रन का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा वेटरन पुलिस नहीं कर पाई और अंतिम ओवर में पराजय का सामना किया । बहुत ही अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों ही टीमों ने एक शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दूसरे सेमीफाइनल में स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग को आसानी से हराकर फाइनल में जगह बनाई शिक्षा विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में महज 34 रनों पर ढेर हो गए जिससे स्वास्थ्य विभाग ने चार ओवरों में जीत हासिल की ।इस आयोजन का फाइनल मैच पहली बार स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के मध्य खेला गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया पुलिस विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में शानदार 126 रन बनाए जिसमें राहुल ने 54 रन और अमित कुंवर ने 35 रनों का योगदान दिया 126 रनों का पीछा करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसके जवाब मे शानदार बल्लेबाजी करते हुए यह मैच जीता।स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अंकुर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 26 गेंदों में 68 रनों का योगदान दिया और जीत अपने नाम की। इस तरह बेहद रोमांचक मैच दर्शकों को देखने को मिला
समापन समारोह में :-समाजसेवी कविता बेरीवाल कांग्रेसी नेता दीपक पांडे,अशरफ खान,महावीर अग्रवाल,शिबू मिश्रा उपस्थित रहे। विजेता और उपविजेता की ट्रॉफी यूनिवर्सल स्कूल के नन्हें संचालक गोल्डी गुप्ता ने प्रदान की वहीं अशरफ खान और दीपक पांडे ने ट्रैकसूट शिबू मिश्रा ने एक बैट और दुर्गेश शर्मा ने टी-शर्ट पुरस्कार स्वरूप दिया । साथ ही साथ कविता बेरिवाल ने ने दोनों ही टीमों को क्रमशः ₹1000 नकद राशि प्रदांन की।साथ ही अंकुश को दीपक पांडेय और अशरफ खान ने ₹1000 का नगद पुरस्कार से सम्मानित किया ।
मैन ऑफ द मैच अंकुश , मैनऑफ द सीरीज राहुल सिदार , बेस्ट बोलर फैजल और बेस्ट बैट्समैन नगर निगम के अविनाश पंडा रहे ।समापन कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन साकेत पांडेय ने किया वहीं अंपायर की भूमिका भूमिका राजेश वर्मा मड्डा,साकेत पांडेय,प्रदीप अग्रवाल वसीम सिद्धकी ने निभाई और मैच की कमेंट्री आंजनेय पांडेय ने की।वही स्वास्थ विभाग बीएमओ डाक्टर पाणिग्रही, डाक्टर राकेश वर्मा पुलिस विभाग के शंभू जग्गू और अमित कुंवर को स्पेशल एवार्ड से नवाजा गया।




