May 14, 2026

हिन्दी माध्यम स्कूलों को समाप्त करने का विरोध….स्कूल बचाओ संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन शुरू…अन्य समाजों ने भी दिया समर्थन..भाजपा व कांग्रेस भी आई साथ..

IMG-20220301-WA0275.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- छत्तीसगढ़ शासन की शिक्षा नीति के आदेश से किरोड़ीमल नटवर हाई स्कूल के साथ ही ब्लॉक मुख्यालयों सहित छत्तीसगढ़ के तक़रीबन 171 हिन्दी माध्यम स्कूलों को बन्द कर आत्मानंद अंगेजी माध्यम स्कूल संचालित किए जा रहे हैं जिससे हिन्दी माध्यम के हज़ारों विद्यार्थियों के समक्ष संकट उत्त्पन्न हो गया है।नटवर स्कूल का विलोपन कर आत्मानंद के नाम पर हिंदी माध्यम के स्कूलों को समाप्त करने के विरोध में आज से स्कूल बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पर शुरू कर दिया गया है। यह विरोध नियमों के विरुद्ध षड्यंत्र पूर्वक लागू की जाने वाली शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ है।

विद्यर्थियों ने भी किया था विरोध:-नटवर स्कूल में हिंदी माध्यम की पढ़ाई बंद करने और स्कूल का नाम बदले जाने की सूचना पर पूर्व में भी सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में विरोध की तख्ती, बैनर, पोस्टर लेकर विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली थी

नटवर स्कूल में ही 900 बच्चों का भविष्य संकट में:-नटवर स्कूल में तक़रीबन 900 बच्चे अध्ययनरत हैं जिनका भविष्य संकट में है।स्कूल बचाओ संघर्ष मोर्चा के सदस्य सुरेंद्र पांडेय का कहना है कि:-सरकार भ्रष्टाचार कर नटवर स्कूल का विलोपन कर रही है।छतीसगढ़ के ऐतिहासिक धरोहर स्थानीय विभूतियों की पहचान को षड्यंत्र पूर्वक समाप्त कर सरकारी सम्पत्तियों को बेवजह नुकसान पहुंचाया जा रहा है और रायगढ़ की जनता इस तरह से खुले आम हो रहे प्रशासनिक अत्याचार को बर्दाश्त नही करेगी इसलिए इस फ़ैसले के खिलाफ जनता के हित में शांति पूर्ण लोकतंतिक तरीके से विरोध करती रहेगी।

अन्य समाज का मिला समर्थन:-इस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को अन्य दलों का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है। गोंडवाना समाज,आदिवासी समाज,अग्रसेन समाज ने भी हिंदी माध्यम स्कूलों को बन्द करने के विरोध में अपना समर्थन दिया है।

भाजपा व कांग्रेस आए साथ:-ऐसा बेहद कम देखने को मिलता है जब किसी मुद्दे पर भाजपा व कांग्रेस दल के सदस्य साथ आए हैं लेकिन आज इस अभियान में दोनों ही दलों के कार्यकर्ता समर्थन करते नज़र आए।स्कूल बचाओ संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता कांग्रेस के नेता जयंत बोहिदार ने हुंकार भरते हुए जिला प्रशासन व शिक्षा अधिकारी को इस बात के लिए जिम्मेदार ठहराया तो वहीं ज़िला महामंत्री भाजयूमो सूरज शर्मा ने कहा कि:-नटवर स्कूल से पढ़कर निकले विद्यार्थी प्रशासनिक सेवा,पुलिस,न्यायिक सेवा, राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में स्कूल और शहर का नाम रोशन कर रहे हैं यह स्कूल शहर की धरोहर है। इसलिए विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए यहां हिंदी माध्यम का संचालन जारी रखा जाए।

सुरेन्द्र पांडेय

Letest Posts