ब्लाइंड मर्डर के दो आरोपी गिरफ्तार….उधारी नहीं लौटाने पर दोस्तों ने की हत्या…..मासाबीरा डेम के पास मिला शव…
सामना न्यूज़:-रायगढ़:-सुन्दरगढ़ 16 फ़रवरी को ग्राम छातासराई निवासी अमृतलाल पटेल ने थाना लैलूंगा में अपने रिश्तेदार दीपक पटेल उम्र 21 वर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें कहा गया कि दीपक 15 फ़रवरी की शाम अपने किसी दोस्त के साथ गया था लेकिन वापस नहीं आया।उसके दोस्तों से भी पूछताछ की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। लैलूंगा पुलिस द्वारा दीपक पटेल का गुम इंसान दर्ज कर पतासाजी में लिया गया। दूसरे ही दिन 17फ़रवरी को थाना प्रभारी लेफरीपाड़ा जिला सुन्दरगढ़ (ओड़िशा) ने थाना प्रभारी लैलूंगा को मासाबीरा डेम के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना देते हुए शव की फोटो व्हाटसअप पर भेजी। शव एवं गुम इंसान का मिलान होने पर थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा गुम इंसान के परिजनों को सूचित किया गया जिन्होंने घटनास्थल जाकर शव की शिनाख्त दीपक पटेल के रूप में की । घटना के संबंध में थाना लेफरीपाड़ा जिला सुन्दरगढ़ में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 30/2022 धारा 302, 201, 120(B) IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । सारे संदिग्धों की गतिविधियों की जांच करने पर मृतक के सम्पर्क में आये ग्राम नहरकेला, लैलूंगा निवासी राजेश भोय की भूमिका संदिग्ध लगी।राजेश भोय से पूछताछ में उसके साथी सुधीर मिंज निवासी कोकियाखार कोतबा,की पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। दोनों संदेहियों से कड़ी पूछताछ करने पर दोनों ने मिलकर दीपक पटेल की हत्या करना स्वीकार किया।
आरोपियों का बयान:- आरोपियों ने बताया कि दीपक पटेल (मृतक) सुधीर मिंज से 20,000 रूपये उधार लिया था । सुधीर मिंज 20 हजार रूपये उधार के बदले 30 हजार रूपये की मांग दीपक से कर रहा था । इस बात को लेकर दोनों में मन मुटाव था, इसी बीच सुधीर मिंज ने अपने साथी राजेश भोय को दीपक के पैसे नहीं लौटाने और टाल मटोल करने की जानकारी दी।जिस पर दोनों ने दीपक के हत्या की प्लानिंग की और प्लोलिंग के तहत दोनों 15 फ़रवरी को शराब पीने के बहाने दीपक पटेल को गांव से साथ ले गये और मासाबीरा बांध पर लोहे की रॉड से दीपक के सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दिए।
दोनों आरोपियों के मेमोरेंडम पर लेफरीपाड़ा पुलिस द्वारा आरोपियों के मोबाइल, घटना में प्रयुक्त रॉड, कपड़े व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य की जप्ती की गई है । द्वारा षडयंत्रपूर्वक युवक की हत्या करने के अपराध में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

