June 22, 2025

स्कूल बचाओ संघर्ष मोर्चा आंदोलन का तीसरा दिन…प्रशासन से वार्ता रही विफ़ल… आंदोलन रहेगा जारी…

IMG_20220303_183727.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- स्कूल बचाओ संघर्ष मोर्चा ने सेठ किरोडीमल नटवर स्कूल के विलोपन के विरोध में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन का आगाज किया है।
प्रदर्शन के तीसरे दिन भी विभिन्न संगठनों और समाज के प्रमुख सदस्यों व पदाधिकारियों ने शिरकत की और अपना समर्थन जताया।

प्रशासन ने रखा वार्ता का प्रस्ताव:-प्रदर्शन के तीसरे दिन यानी आज कलेक्टर भीम सिंह ने संघर्ष मोर्चा के सदस्यों से इस प्रदर्शन को ख़त्म करने वार्ता रखी लेकिन यह वार्ता विफल रही।मोर्चा के पदाधिकारी कलेक्टर से मिले आश्वासन से संतुष्ट नज़र नहीं आए और उन्होंने अपने इस आंदोलन को यथावत रखने का निर्णय लिया।

अविभाजित मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा धरोहर:- इस आंदोलन में भाजपा नेता आशीष ताम्रकार ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि:-शा. नटवर स्कूल अविभाजित मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी ऐतिहासिक धरोहर है।इस गौरवशाली संस्कृति जो हमारे शहर का स्वाभिमान है की अस्मिता बचाने हम हर निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। प्रशासन व शिक्षा विभाग को इस पर संज्ञान लेना होगा इंग्लिश मीडियम विकास के नाम पर हिंदी माध्यम के अस्तित्व को मिटाने षड्यंत्र सरासर अनुचित है।

राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत ने भी मोर्चा को समर्थन देते हुए कहा कि नटवर स्कूल जो ऐतिहासिक धरोहर है उसे बचाने के लिए जिस तरह से रायगढ़ की जनता आगे आई है वह इतिहास में दर्ज होगा और यह चिंगारी पूरे प्रदेश में फैलेगी।

सोशल मीडिया पर भी मिल रहा समर्थन-: स्कूल बचाओ आंदोलन को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी समर्थन मिल रहा है।जनप्रतिनिधियों से लेकर आम जनता भी हिंदी माध्यम स्कूलों के विलोपन के विरोध में अपना समर्थन दे रही है। लोग नटवर स्कूल के अस्तित्व के बचाव के लिए अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।

यह है पूरा मामला:-छत्तीसगढ़ शासन की शिक्षा नीति के आदेश से  किरोड़ीमल नटवर हाई स्कूल के साथ ही ब्लॉक मुख्यालयों सहित छत्तीसगढ़ के तक़रीबन 171  हिन्दी माध्यम स्कूलों को बन्द कर आत्मानंद अंगेजी माध्यम स्कूल संचालित किए जा रहे हैं जिससे हिन्दी माध्यम के हज़ारों विद्यार्थियों के समक्ष संकट उत्त्पन्न हो गया है।नटवर स्कूल का विलोपन कर आत्मानंद के नाम पर हिंदी माध्यम के स्कूलों को समाप्त करने के विरोध मेंस्कूल बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पर शुरू कर दिया गया है। मोर्चा के सदस्यों का कहना है कि यह विरोध नियमों के विरुद्ध षड्यंत्र पूर्वक लागू की जाने वाली शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ है।