June 22, 2025

राशन कार्ड बनाने विशेष अभियान.. आवेदन के लिए अब..नगर निगम में विशेष काउंटर..

IMG_20220305_200026-780x470.jpg
Share


सामना न्यूज़:-रायगढ़:- शहर के पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छुटे हुए लोगों का राशन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी सभी वार्डों के लिए लगाई गई हैं। इसी तरह नगर निगम में भी विशेष काउंटर स्थापित किया गया है, जहां शहर के लोग राशन कार्ड से संबंधित आवेदन कर सकते हैं।
शासन की महत्वपूर्ण योजना सभी गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को राशन कार्ड के माध्यम से सस्ता राशन उपलब्ध कराना है। इसके लिए पूर्व में अभियान चलाकर पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों का राशन कार्ड बनाया गया था, लेकिन अभी भी शहर के सभी वार्डों में कई पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड नहीं बन सके हैं।इसलिए नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी सभी वार्डों के लिए लगाई गई है, जो वार्ड में सर्वे कर सभी छूटे हुए व्यक्तियों का राशन कार्ड आवेदन लेंगे। इसी तरह नगर निगम कार्यालय में भी राशन कार्ड आवेदन के लिए विशेष काउंटर स्थापित किया गया है, जहां कार्यालयीन समय पर कर्मचारियों द्वारा राशन कार्ड के आवेदन लिए जाएंगे साथ ही आवेदन देने के बाद लोगों को राशन कार्ड का पीडीएफ भी यहीं से वितरण किया जाएगा। जो भी पात्र पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के हितग्राही हैं, वे नगर निगम के कार्यालय या वार्ड पार्षद से मिलकर राशन कार्ड बनाने की आवेदन करें, ताकि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।