May 14, 2026

बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य को मिली स्वीकृति… विधायक प्रकाश नायक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

IMG-20220310-WA0217.jpg
Share



सामना न्यूज़:-रायगढ़:-विधायक प्रकाश नायक ने रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों को विधानसभा बजट सत्र में स्वीकृति प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त किया है।विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री से माँग की थी।
:—– पिछले दिनों पेश किये गए बजट में रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड़ अंतर्गत ग्राम गोतमा,कोतासुरा मार्ग चौड़ीकरण व मजबूतीकरण 4.50 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 450.00 लाख रुपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई।इसी तरह मचिदा,कलमी सुटूपाली 5.00 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए 500 लाख रुपये।लोहरसिंह,लिंजीर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण 3.50 किलोमीटर सड़क के लिए 350 लाख।पुसौर-रेंगालपाली मार्ग 10 किलोमीटर सड़क मरम्मत कार्य के लिए 550.00 लाख तथा कोड़ातराई,लोहरसिंह,जोगीतराई मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण 5 किलोमीटर के लिए 500 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
पिछले कई वर्षों से पुसौर के गोतमा-कोतासुरा मार्ग सड़क निर्माण कार्य की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी।जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने जब रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के समक्ष यह मांग रखी तो उन्होंने पूरे गंभीरता से लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री को इससें अवगत कराया और स्वीकृति देने का आग्रह किया।उन्होंने कहा था कि गोतमा-कोतासुरा जर्जर मार्ग के कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी हो रही है अतः इसे स्वीकृति प्रदान किया जाना जनहित में बहुत जरूरी है।माननीय मुख्यमंत्री ने अंततः बजट में इसे लेते हुए इसे स्वीकृति प्रदान की।
पुसौर क्षेत्रवासियों ने इस बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक का आभार व्यक्त किया है।

Letest Posts