June 23, 2025

पुसौर मंडल की कामकाजी बैठक सम्पन्न….पदाधिकारियों ने किया उत्साहवर्धन…

IMG-20220313-WA0304.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-पुसौर:- पुसौर मंडल की कामकाजी बैठक कोड पाली शक्तिकेद्र के मां बैंजाटीपलिन मंदिर परिसर में आज पार्टी द्वारा आगामी कार्य विभाजन को लेकर शक्तिकेंद स्तर तक विस्तारक भेजने,आजीवन सहयोग निधि और बूथ लेवल तक पार्टी के कार्यों को पहुंचने के लिए कार्यों का विस्तार को लेकर मार्गदर्शन दिया गया,आज के इस बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिनाथ गुप्ता ने पार्टी का वृत्त रखा तथा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता सरपंच वीरेंद्र गुप्ता ने कहा की इस बार हमारे क्षेत्र से भाजपा को हम हर बार से से ज्यादा की लीड दिलाएंगे ,पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर गुप्ता ने बताया की हम ने पिछली हार से बहुत कुछ सीखा है और हम कांग्रेस की झूठे वायदे को लेकर जनता के बीच जायेंगे,मनोरंजन साहू ने भी कार्यक्रताओ का उत्साह वर्धन किया, वही नगर निगम के पूर्व सभापति सुभाष पांडेय ने बताया की हमे जितने के लिए अपनी टीम को शक्तिकेंद् एवम बूथ तक मजबूत करना होगा जिसके लिए आज पार्टी ने इसकी चिंता करते हुए प्रभारियों को आपके पास भेजा है, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रजेश गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की हमारा विभाजन कांग्रेस को मजबूती प्रदान करता है अगर हम किसी के आदमी ना बनकर सिर्फ कमल छाप को ध्यान रखकर काम करेंगे तो कोई भी पार्टी हमे सिर्फ इसी नही किसी भी चुनाव में नही हरा सकती,आज के कार्यक्रम के प्रभारी एवम मुख्य अतिथि गुरुपाल भल्ला ने आगामी दिनों में अपने अपने विधानसभा में जाने वाले विस्तारको को शक्तिकेंद्र एवम बूथ लेवल में कैसे काम करना है तथा उनको उत्साहित करते हुए बताया की उनके द्वारा बनाई गई वास्तविक रिपोर्ट ही हमारे चुनाव का रिजल्ट होगा इसीलिए जो भी विस्तारक अपने अपने क्षेत्र में जाए वे उस शक्तिकेंद्र एवम बूथ में पार्टी की वास्तविक स्थिति को लेकर ऊपर संगठन को दे ताकि संगठन वहां अपनी कमियों को सुधार कर सके।


आज की इस कामकाजी बैठक में पवन शर्मा, जगन्नाथ प्रधान,सौरभ चौधरी,अशोक गुप्ता,सजन गुप्ता, काला चंद गुप्ता,राजेश बारीक,अविनाश गुप्ता,प्रदीप यादव,
डोल नारायण प्रधान,विकास गुप्ता,विद्यानंद प्रधान, बेलाल सरल,देरवचन गुप्ता,नरेश चंद्र गुप्ता, पंचू सीदार,प्रकाश चंद्र गुप्ता,राजेंद्र सिंह,फत्तेचंद्र प्रधान, तरुण प्रधान,लेकरू चंद्र देहरी,दिलेश्वर जायसवाल,घनश्याम पटेल,उमेश साहू,अभिमन्यु साहू उपस्थित रहे आज की इस बैठक का संचालन महामंत्री सुरेंद्र जेना ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री संजय षड़ंगी ने किया !