चिटफंड का जाल बिछाने वाले NICL कम्पनी के 6 डायरेक्टर चढ़े पुलिस के हत्थे….सभी पर 6 राज्यों में 55 मामले दर्ज..कोतवाली टीआई मनीष नागर की टीम ने आरोपियों को भुवनेश्वर से किया गिरफ्तार…
सामना न्यूज़:-रायगढ़:-चिटफंड के गोरखधंधे में अपनी कमाई डूबो चुके निवेशकों के रूपये वापस दिलाने कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार चिटफंड कम्पनियों के डायरेक्टर्स की गिरफ्तारी कर न्यायालय पेश किये जा रहे हैं ।
इसी क्रम में निर्मल इन्फ्राहोम कारपोरेशन लिमिटेड (NICL) के डायरेक्टर्स के सीबीआई जेल भुवनेश्वर में होने की जानकारी पर पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये भुवनेश्वर रवाना हुई और कम्पनी के 6 डायरेक्टर आशीष चौहान, हरीश शर्मा, अभिषेक चौहान, प्रबल प्रताप सिंह, लखन सोनी, निरंजन सक्सेना को रायगढ़ लाया गया। चिटफंड कम्पनी NICL पर रायगढ़ ज़िले के 17 व्यक्तियों द्वारा दिनांक 06अगस्त 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपियों द्वारा इन्हें इनकी कम्पनी में निवेश करने पर 6 साल में रकम दुगना होने का झांसा देकर रूपये निवेश कराये थे।रायगढ़ के 17 व्यक्तियों के करीब 1,74,78,200 रूपये निवेश कराकर कम्पनी की शाखाएं बंद कर फरार थी।
आरोपियों ने कोतवाली पुलिस को दिये अपने मेमोरेंडम में बताया कि सभी निर्मल इंफ्राहोम कार्पोरेशन लिमिटेड के डायेक्टर और शेयर होल्डर हैं।इस कंपनी में 8 डायरेक्टर थे जिनमें से एक निर्मला देवा चौहान की मृत्यु हो चुकी है तथा दूसरा फूल सिंह चैधरी भुवनेश्वर जेल से पैरोल पर रिहा होने के बाद से फरार हो गया है।आरोपियों ने बताया कि इनका ऑफिस छ.ग. सहित कई शहरों में था तथा रायगढ़ में गौरीशंकर मंदिर के पास था यहां पर कई लोगों को कंपनी के लुभावने स्कीम एवं ज्यादा ब्याज दर तथा ज्यादा रकम वापसी का लालच देकर निवेशकों से राशि जमा कराया गया । आरोपियों द्वारा करीब 400 करोड़ रूपये निवेशकों से निवेश कराना बताया गया है, इन समस्त राशि का उपयोग इन्होंने जमीन खरीदने एवं रीयल स्टेट व्यवसाय में लगा दिये । कम्पनी द्वारा खरीदी किये गये भूमि एवं अन्य प्रापर्टी के समस्त दस्तावेज एवं उपकरण सीबीआई भुवनेश्वर उड़ीसा द्वारा जप्त किया गया है । कोतवाली पुलिस द्वारा कम्पनी द्वारा क्रय किये गये प्रापर्टी की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराया जावेगा जिससे शासन स्तर पर निवेशकों के रूपये लौटाये जाने की कार्यवाही में शुमार किया जावेगा ।
आरोपियों की गिरफ्तारी में रवाना हुये टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर के हमराह एसआई नंदलाल पैंकरा, एएसआई उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक मनोज पटनायक, लखेश्वर पुरसेठ, महेन्द्र कर्ष, राकेश नायक शामिल थे ।

