May 14, 2026

बालाजी बिल्डर्स के डायरेक्टर व एजेंट के ख़िलाफ़ अपराध दर्ज़…मकान बनाकर देने का झांसा देकर 6 लाख 88 हजार ठगी…

IMG-20220324-WA0295.jpg
Share


सामना न्यूज़:-भिलाई:-मकान बनाने का झांसा देकर सुपरवाइजर के साथ 6 लाख 88 हजार रुपए धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है.रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने बालाजी बिल्डर्स के डायरेक्ट व एजेंट के खिलाफ धारा 420,34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि नेहरुन गर ईस्ट निवासी रुखमणी साहू किराए के मकान में निवास करती है.वह एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही जिला बालोद में फिल्ड सुपरवाईजर के पद पर पदस्थ है और उसके पति बीएसपी में काम करते हैं उन्होंने शिकायत दर्ज कराया कि कुछ वर्ष पूर्व बालाजी बिल्डर्स डायरेक्टर जुगल किशोर तिवारी व एजेंट सुभाष ठाकरे ने स्मृतिनगर क्षेत्र में खाली जगह में 3 बीएचके मकान बनाकर देने का वादा किया. प्रार्थिया के पति नारायण प्रसाद ने लोन लेकर बालाजी बिल्डर्स के मालिक जुगर किशोर को 5 लाख 58 हजार रुपए का चेक 29 दिसंबर 2020 को और उसके बाद 8 नवंबर 2021 को 85 हजार रुपए आनलाइन बैंक ट्रांसफर किये तथा 40 हजार रुपए को प्रार्थिया के घर में आकर दिया.कुल 6 लाख 88 हजार रुपए लेकर भी न जमीन की रजिस्ट्री कराया और न ही मकान बनाकर दिया गया है।

Letest Posts