May 14, 2026

बाईक रैली निकाल स्कूल बचाओ संघर्ष मोर्चा पहुंचे विधायक निवास.. रखी अपनी मांग…सर्व आदिवासी समाज ने कही बालिका स्कूल के विलोपन रोकने की बात…

IMG-20220326-WA0273.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-स्कूल बचाओ संघर्ष मोर्चा ने आज अपने धरना प्रदर्शन के 26 वें दिन संघर्ष मोर्चा के शताधिक साथी, नटवर स्कूल के छात्र छात्राओं व सर्व आदिवासी समाज के पुसौर के साथियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक को उनके निवास जाकर हल्दी चावल व श्रीफल भेंट कर जनता व छात्रों के हित मे चल रहे आंदोलन में सहभागिता दर्ज कराने का निमंत्रण दिया।
निकाली बाईक रैली:-संघर्ष मोर्चा के साथी व छात्र धरना स्थल में एकतत्रित होकर वहां से बाइक रैली के रूप पूरे शहर का भ्रमण करते हुए स्टेशन चौक से गांधी प्रतिमा चौक,सुभाष चौक,हटरी चौक,हंडी चौक ,कोतरा रोड से होते हुए गजानंद पुरम विधायक प्रकाश नायक के निवास पहुँचे रैली में नटवर स्कूल की अस्मिता और बच्चों के भविष्य को बचाने को लेकर नारे लगते रहे।
विधायक निवास पहुँचकर निवास के सामने बैठकर स्कूल के बच्चों ने विधायक को बाहर आने आवाज़ लगाई जिसके आधे घण्टे बाद विधायक नायक बाहर आये और संघर्ष मोर्चा के साथियों ने बारी बारी से इस आंदोलन की जायज मांगो को उनके समक्ष रखा और छात्राओं ने भी स्कूल के बंद होने पर अपने भविष्य के संकट को अवगत कराया ।
विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि इन सभी बातों को मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया जाएगा और जो भी जवाब वँहा से मिलेगा वह मोर्चा को जानकारी दी जाएगी।

Letest Posts