June 23, 2025

बड़ी ख़बर:-नगर मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा…ज़िलाध्यक्ष ने की नगर भाजपा मंडल की कार्यसमिति भंग… निष्कासन से इस्तीफा भला..?

IMG_20220326_185013.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- रायगढ़ भाजपा महिला नेत्री वर्सेज़ नगर मंडल पदाधिकारी के बहुचर्चित मामले में नया मोड़ सामने आ रहा है जहां भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा नगर अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम का इस्तीफा मंजूर करते हुए नगर भाजपा मंडल की कार्यसमिति भंग कर दी गई है। आज ही इस पूरे मामले की शिकायत प्रदेश स्तर पर करनें पीड़ित महिला कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ रायपुर पहुंची थी। जहां कयास लगाए जा रहे थे कि संगठन इस मामले में निष्कासन एपिसोड में क्या रुख़ अख्तियार करेगा?क्या नगर मंडल अध्यक्ष पर गाज गिरेगी या पीड़ित महिला पर निष्कासन की तलवार चलेगी। लेकिन अचानक इस एपिसोड ने इस्तीफे ड्रामे से मसले को नया मोड़ दे दिया है।ज़ाहिर है कि निष्कासन से भला इस्तीफा.. का मोड़ देकर मामले को शांत करने की कोशिश की गई है। लेकिन सवाल यह भी उठता है कि आखिर दो हफ्ते बीत जाने के बाद आज अचानक आनन-फानन में इस्तीफा क्यों दिया गया??

भाजपा मंडल अध्यक्ष के इस्तीफे से संतुष्ट नहीं पीड़ित महिलाएं- अभी भी न्याय का होना बाकी:– आज जो मंडल अध्यक्ष पर कार्रवाई हुई उस पर छः माह तक जिलाध्यक्ष का चुप्पी साधने का कारण क्या था? जबकि उक्त महिला पदाधिकारी ने मंडल अध्यक्ष सहित जिलापदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए ऐसे में जिलाध्यक्ष ने अपने को इस मामले में घिरते हुए देख आनन फानन में मंडल अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा,बिना विषय को रखते हुए इस्तीफे को मंजूर किया,तथा वहीं मंडल अध्यक्ष के इस्तीफे की बात पिछले 3 दिनों से आ रही थी, और आज उन्होंने स्वयं इस्तीफा दिया पर उसके बावजूद भी उक्त महिला पीड़ित पदाधिकारी 2 अन्य पीड़ित महिला कार्यकर्ता के साथ प्रदेश कार्यालय पहुंच चुकी है, इसका मतलब साफ है कि अभी तक पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिला है वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष महिला न्याय की बात को न करते हुए महिलाओं को विज्ञपति के माध्यम से चैलेंज कर रहे है की थाने में बात करो,यदि कोई माई का लाल हो तो….यह एक अनुशासित पार्टी के जिलाध्यक्ष का बयान कैसे हो सकता है? बहरहाल तीनों प्रताड़ित महिलाओं पर की शिकायत पर प्रदेश क्या कार्यवाही करती है यह देखना होगा, मामला अभी यहीं शांत नहीं हुआ है।जहां एक ओर कुछ महिलाएं पूर्ण रूप से न्याय चाहती है, तो दूसरी ओर बाकी महिलाएं अपने आका को बचाने में लगे है,वहीं मंडल अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद यह पप्रमाणित हो गया है की भाजपा में अभी कुछ बड़ा होने वाला है …??