May 14, 2026

नगर निगम परिवार ने शोकसभा आयोजित कर दी दिवंगत संजना शर्मा को श्रद्धांजलि…निगम प्रांगण से गांधी प्रतिमा तक निकाला कैंडल मार्च…जनप्रतिनिधि समेत शहरवासी भी हुए शामिल..

IMG-20220401-WA0249.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- नगर निगम परिवार द्वारा दिवंगत पार्षद संजना शर्मा हेतु निगम प्रांगण में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई वही संध्या 6 बजे निगम प्रांगण से कैंडील मार्च निकालकर गांधी प्रतिमा में समापन किया गया जिसमें महापौर सभापति समेत जनप्रतिनिधिगण,सर्वदल और शहरवासी शामिल हुए।
वार्ड क्रमांक 27 की पार्षद संजना शर्मा का गुरुवार दोपहर को आकस्मिक निधन हो गया,
दिवंगत संजना शर्मा की अंत्येष्टि पंजरी प्लांट मुक्तिधाम में की गई,वही नगर निगम परिवार ने निगम उद्यान में शोकसभा आयोजित की जिसमे महापौर सभापति एम आई सी सदस्य पार्षदगण एल्डरमेन और अधिकारी कर्मचारी ने शोकवचनो से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृतात्मा की शांति के लिये मौनधारण भी किये।
वही संध्या 6 बजे निगम प्रांगण से शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाल कर महात्मा गांधी प्रतिमा में समापन कर केंडल जलाया साथ ही मौनधारण किया गया,केण्डलमार्च दौरान महापौर सभापति नेता प्रतिपक्ष,पार्षदगण,एल्डरमेन,समस्त राजनीतिक दल के पदाधिकारी,और बड़ी संख्या में शहर के महिला पुरुष शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

Letest Posts