केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर भड़के घरघोड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता…पुतला दहन कर जताया विरोध…

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान को लेकर कांग्रेस में आक्रोश है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान को लेकर विरोध जताया। इस कडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घरघोडा जयस्तंभ चौक में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
छत्तीसगढ़ का किसान भूपेश सरकार से खुश:-उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ का किसान भूपेश सरकार के कार्यकाल में बहुत खुशहाल है। जिनका कर्ज माफ होता है।जिनका धान 2500 समर्थन मूल्य में खरीदा जाता है। विभिन्न प्रकार के जो रिपोर्ट आ रहे हैं उसे पता चलता है कि छत्तीसगढ़ किसान कितना खुश है।इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शिव शर्मा ने कहा कि प्रहलाद पटेल भारतीय जनता पार्टी का एक और किसान विरोधी चेहरा है। 1 साल तक किसानों के आंदोलन के बावजूद प्रधानमंत्री के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। इनको किसानों की खुशहाली के बारे में जानकारी ही नहीं है। इनको केवल इनके राष्ट्रीय 3 मित्र के बारे में जानकारी है।


उक्त पुतला दहन में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शिव शर्मा जी, पुर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार चौधरी, एल्डरमैन नागेन्द्र सिंह, एन एसयुआई पुर्व राष्ट्रीय संयोजक रजनीकांत तिवारी, नीरज राजपूत, प्रसन्न देव, विशाल सिंह सतीश सोनी, सोनू कुर्रे , आकाश, कमलेश कुर्रे, दुर्गेश चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
