May 14, 2026

शिवसेना ने निकाली भव्य रामनवमी शोभायात्रा….

IMG-20220410-WA0238.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- शिव सेना ने शनिवार को रामनवमी महशोभयात्रा निकाली। शोभायात्रा में शिव सैनिकों का जोश देखते ही बन रहा था। शोभा यात्रा शनिवार को दोपहर 4 बजे इतवारी बाजार से निकली जो शहीद चौक, गोपी टॉकीज रोड, गौरीशंकर मंदिर रोड, पुत्री कन्या शाला, पैलेस रोड, गद्दी चौक, हटरी चौक, सिटी कोतवाली, हंडी चौक, सत्ती गुड़ी चौक, सिविल लाइन, स्टेशन चौक, गांधी प्रतिमा, सुभाष चौक नगर, निगम, रामनिवास टॉकीज चौक होते हुए इतवारी बाजार में महाभण्डारे के साथ समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान राम की झांकी निकाली गई साथ ही चौक चौराहों पर शिव सैनिकों ने अखाड़ा का प्रदर्शन भी किया गया। शोभायात्रा में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। गौरतलब है कि रायगढ़ में रामनवमी की शोभायात्रा निकालने की परम्परा शिव सेना ने ही शुरू की है। विगत 27 वर्षों से शिव सेना द्वारा रामनवमी शोभायात्रा निकाली जा रही है। शिव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन, जिला अध्यक्ष अमित विश्वास, विमल महंत, उमेश श्रीवास, विजय लकड़ा, विजय महंत, ,यशवंत निषाद, पिंटू यादव, रिक्की विश्चास, अंकित सराफ, टूरन कौशिक, अशोक मेश्राम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Letest Posts