निगम कर्मचारियों ने पानी व शरबत पिलाकर की श्रद्धालुओं की सेवा…

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- रामनवमी शोभायात्रा के उपलक्षय पर निगम कर्मचारियों ने शरबत व पानी पिलाकर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा की। इस दौरान शोभायात्रा की शुरुआत से लेकर अंत तक शामिल लोगों को शरबत और पानी खिलाया गया।
निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री अनिल वाजपेई के नेतृत्व में रामनवमी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को हर साल निगम कर्मचारी क्वार्टर के पीछे गौरी शंकर मंदिर के पास स्टाल लगाकर शरबत व पानी पिलाकर सेवा की जाती है। इस वर्ष भी शरबत और पानी पिलाकर लोगों की सेवा की गई। स्टॉल दोपहर 12:00 बजे से लगाए गए थे, जो रात करीब 8:45 बजे तक संचालित हुए। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल हर एक लोगों को शरबत व पानी पिलाई गई। स्टॉल में आकर मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने भी श्रद्धालुओं की सेवा की। इस दौरान उन्होंने स्टॉल से लोगों को शरबत व पानी का वितरण किया। निगम के शरबत व पानी वितरण स्टाल की खास बात यह रही कि स्टॉल के सामने 8 डस्टबिन लगाए गए थे, जिसमें पानी और शरबत पीने वाले श्रद्धालुओं को डस्टबिन में ही डिस्पोजल देखने की अपील की जा रही थी। स्टॉल में एकाउंटेंट श्री अजय वर्मा, सहायक ग्रेड 2 मयंक सिंह, एकाउंट सहायक अमरजीत सिंह विरदी, सहायक ग्रेड 3 रामबाबू सहायक, स्वास्थ्य अधिकारी श्री रमेश तांती, अभिलेख पाल श्री खूबचंद चौधरी, टाइम कीपर श्री राजू माली सहित निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने स्टार पर सेवाएं दी।


