March 7, 2026

श्री रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक..विभिन्न संगठनों को दी बधाई..बढ़ाया उत्साह

IMG-20220410-WA0490.jpg
Share


सामना न्यूज़:-रायगढ़:-श्री रामनवमी के पावन अवसर पर कला व संस्कृति की नगरी रायगढ़ में निकले श्री राम शोभायात्रा में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक शामिल हुए।इस मौक़े पर उन्होंने शोभायात्रा में शामिल शहर के विभिन्न संगठनों को रामनवमी पर्व की बधाई दी और उनका उत्साह बढ़ाया।उन्होंने कहा कि आज सभी संगठनों में उत्साह और सेवाभाव देखकर बहुत खुशी हो रही है।रायगढ़ विधायक ने इस दौरान शहर के कुछ स्थानों पर रुककर विभिन्न संगठनों के साथ शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों को ठंडा जूस पिलाया।उन्होंने कहा कि हमारे शहरवासियों की सबसे बड़े खासियत है कि ऐसे खास मौकों पर सब भुलाकर एकता का परिचय देते हुए विशेष पर्वों को ऐतिहासिक बना देते है।रविवार कि शाम श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।विधायक ने इस मौके पर सभी संगठनों व संस्थाओं की मुक्त कंठ से सराहना की।