छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मार डारे मया म..की टीम पहुंची रायगढ़.. प्रेसवार्ता कर सभी से फ़िल्म देखने किया आग्रह…
सामना न्यूज़:-रायगढ़:-3 साल के बाद अनुज शर्मा ने एक बार फिर बड़े बजट की फिल्म ‘मार डारे मया म’ के साथ वापसी की है।इस फ़िल्म के प्रमोशन को लेकर आज फ़िल्म से जुड़े कलाकार मल्टीप्लेक्स आर के में प्रेसवार्ता कर मीडिया से रूबरू हुए और सभी से इस फ़िल्म को देखने का आग्रह किया। फिल्म के निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी फिल्म मार डारे माया म 20 शहरों के 25 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज हो चुकी है साथ ही इससे पहले फिल्म को आमेरिका में रिलीज कर दिया गया है।यह पहला मौका है जब छत्तीसगढ़ की कोई फिल्म अमेरिका के अटलांटा जॉर्जिया, सैन फ्रांसिस्को और न्यू जर्सी जैसे शहरों में रिलीज हुई है।फ़िल्म के ट्रेलर और संगीत को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है।इस फ़िल्म का प्रमोशन गीत को रायगढ़ के मशहूर गायक नितिन दुबे ने अपनी आवाज़ दी है।सुनील सोनी और नावलदास मानिकपुरी ने लोक धुनों के साथ इस फ़िल्म का सुमधुर व लोकप्रिय संगीत बनाया है, सुशील यदु, राकेश चौहान, और नवलदास मानिकपुरी इस फ़िल्म के गीतकार है ।फ़िल्म का गाना फूल हासन लोगो ने खूब पसंद किया है जिसे लगभग 4 मिलियन लोगो ने देखा है, फ़िल्म का दूसरा गाना घेरी बेरी को सोशल मीडिया में खूब सराहा जा रहा है इस फिल्म के गानों पर हजारों की संख्या में इंस्टाग्राम रील्स बन चुके है|
सोशल मीडिया में लोकप्रिया हुए गाने
इस फिल्म के मुख्य भूमिका में अनुज शर्मा और लिप्सा मिश्रा है।खलनायक के रूप में सुनील तिवारी नजर आएंगे, फिल्म में क्रांति दिक्षित, पूरन किरी, पुष्पेन्द्र सिंह, अंजलि सिंह चौहान, योगेश अग्रवाल, जैसे छत्तीसगढ़ के दिग्गज कलाकार हैं।फिल्म के गाने यूट्यूब और सोशल मिडिया में पहले ही देश विदेश में लोकप्रिय हो चुके है।

