May 14, 2026

हटाये जाने के फरमान से भयभीत मोहल्लेवासी पहुँचे विधायक कार्यालय…
विधायक ने दिया आश्वासन…..प्रशासनिक अधिकारियों से की चर्चा…

IMG-20220412-WA0181.jpg
Share


सामना न्यूज़:-रायगढ़:-पिछले कई वर्षों से रायगढ़ के प्रधानमंत्री आवास में निवास कर रहे लोगों को वहाँ से हटाये जाने के फरमान से भयभीत महिलाओं ने मंगलवार को गजानंदपुरम स्थित विधायक कार्यालय पहुँचकर अपनी समस्याएं बताई।विधायक प्रकाश नायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया।
मंगलवार को कोतरा रोड़ गजानंदपुरम स्थित विधायक कार्यालय पहुँचे।विधायक प्रकाश नायक से मुलाकात कर महिलाओं ने बताया कि वे जेलपारा पंजरीप्लांट के निवासी है जो कि भूमिहीन होने के कारण उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु मकान प्राप्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है।चूंकि वर्तमान में उनके पास रहने के लिए मकान नही होने के कारण प्रधानमंत्री आवास केलोविहार चंद्रनगर में निवास कर रहे है।इस पर नगर पालिक निगम के कर्मचारियों द्वारा उक्त मकान को खाली करने के लिए कहा जा रहा है।इस भीषण गर्मी के वे सब अपने परिवार को लेकर कहीं जाने में असमर्थ है तथा उनके द्वारा उक्त मकान के लिए आवेदन भी दिया जा चुका है।ऐसी स्थिति में उन्हें मकान में रहने के लिए न रोका जाना न्यायोचित होगा।उन्होंने यह भी कहा कि वहाँ शहर में कचरे इकट्ठे करने वाले लोग भी निवास कर रहे है।महिलाओं की इन सब बातों को सुनने के बाद रायगढ़ विधायक ने कहा कि वें इस संबंध में जिला प्रशासन व नगर निगम अधिकारियों से चर्चा करेंगे जिससें की उन्हें इस समस्याओं से राहत मिल सके और उन्हें परेशानी न हो।

Letest Posts