ब्रेकिंग न्यूज़:-रायगढ़ भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष निलंबित..पार्टी की छवि ख़राब करने का लगा आरोप…

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- विगत दिनों से भाजपा में चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के सियासी घमासान के बीच अटकलें लगाई जा रही थी कि जल्द ही संगठन द्वारा कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है इसी बीच आज एक बड़ी ख़बर निकलकर सामने आ रही है।जिसके मुताबिक़ भाजपा प्रदेश संगठन ने रायगढ़ शहर के वरिष्ठ व दमदार नेता ज़िला उपाध्यक्ष आशीष ताम्रकार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी के ख़िलाफ़ षड़यंत्र रचने व चरित्रहीनता का आरोप लगाकर थाने में एफआईआर दर्ज करने हेतु महिला कार्यकर्ता को उकसाने के लिए की गई है। इससे पहले आरोप लगाने वाली एक महिला कार्यकर्ता को पार्टी ने निष्कासित कर दिया था जिसने नगर मंडल अध्यक्ष पर अनदेखी व अश्लीलता का आरोप लगाया था और आज फिर भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से निलंबन किया गया है। बहरहाल इन आरोपों पर आशीष ताम्रकार से 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है वरना उनके निष्कासन की कार्रवाई भी की जा सकती है।
