May 14, 2026

रायगढ़ ज़िले के स्कूल संचालन के समय मे हुआ बदलाव..ज़िला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश…

IMG_20220413_185753.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 को 14 मई 2022 तक बढ़ाया गया है।रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी ने भीषण गर्मी के कारण बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित न हो इसके लिए जिला रायगढ़ के समस्त शासकीय शालाओं, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त शालाओं के संचालन के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार एक पाली में समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई, हायर सेकेण्डरी स्कूल सोमवार से शनिवार तक प्रात: 7.30 से 11.30 बजे तक संचालित होगी। ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएं प्रात: 7.30 बजे से पूर्वान्ह 11.30 बजे तक एवं हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूल पूर्वान्ह 11.30 से अपरान्ह 4.30 बजे तक संचालित होंगी। साथ ही सभी स्थानीय परीक्षाएं कक्षा पहली से आठवीं तक पूर्व में दिए गए निर्देशानुसार संचालित होंगी।

Letest Posts