May 14, 2026

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती….बहुजन आर्ट संस्था ने केक काटकर छुआछूत पर आधारित फ़िल्म भी दिखाई….

IMG-20220414-WA0322.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-आज 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है।उनका जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है, जो शायद ही कहीं और देखने को मिले।शहर के बापूनगर में भी बीती रात बहुजन आर्ट संस्था के सदस्यों ने मोहलीवासियों के साथ मिलकर बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी,सविता नायक,अरुण एक्का,शगुन महेश  की उपस्थिति में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई उसके उपरांत सभी ने मिलकर केक काटा।इस दौरान छुआछूत पर आधरित फ़िल्म भी मोहलीवासियों को दिखाई गई।
  बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर एक विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे उन्होंने लोगों को संविधान के ज़रिए एक समान अधिकार दिलवाया इसलिए अपने संविधान को बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

Letest Posts