June 23, 2025

धूमधाम से मनाया गया बैसाखी पर्व..गुरुद्वारे में चला शबद कीर्तन…जजंघर में सजा विशेष दिवान ..सर्वधर्म के श्रद्धालु हुए शामिल…

IMG-20220414-WA0365.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-आज बैसाखी का पर्व है जिसे सिख समुदाय द्वारा नए साल के रुप में मनाया जाता है। इस दिन तक फसलें पक जाती हैं और उनकी कटाई होती है, उसकी खुशी में भी यह त्योहार मनाया जाता है।इसका एक धार्मिक महत्व भी है। सिखों के 10वें गुरु गोविन्द सिंह जी ने बैसाखी के अवसर पर 13 अप्रैल 1699 को खालसा पंथ की स्थापना की थी,इसलिए भी सिख समुदाय के लिए बैसाखी का विशेष महत्व है।खालसापंथ के 316 वें स्थापना दिवस पर आज गुरुवार को रायगढ़ शहर के जजंघर में बैसाखी गुरुपर्व श्रद्धा व भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। जिसमें न केवल सिख समाज बल्कि सभी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। चूंकि विगत दो वर्षों से कोविड काल के दौरान सभी प्रकार के धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा हुआ था लिहाज़ा इस बार यह पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर गुरुद्वारे को खास तौर पर सजाया गया। आज सुबह से ही गुरुद्वारे में शबद कीर्तन चलता रहा।इसके बाद विशेष दीवान जजंघर में सजाया गया और सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई थी। इस पूरे आयोजन में गुरु सिंघ सभा के महेंद्र सिंह राजपाल,सतपाल बग्गा गुरविंदर घई सरबजीत सिंह सोनी हर्ष पाल सिंह बग्गा प्रितपाल मल्होत्रा हरमीत घई सतनाम सिंह अमरजीत सिंह वाधवा तरनजीत टुटेजा महेंद्र पाल सिंह गुजराल प्रोफेसर महिंद्र खनूजा प्रभजीत सोनी मनमोहन सिंह टुटेजा प्रितपाल सिंह टुटेजा राजेंद्र अजमानी महेंद्र बग्गा एवं समाज के सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर सेवाएं करीं जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल रहे।