May 14, 2026

बाथरूम में नहा रही नाबालिग लड़की का बनाया विडियो…लड़की ने मचाया शोर.. सूचना पर पहुंची पुलिस…आरोपी का मोबाइल जप्त कर छेड़खानी, पोक्सो और आईटी एक्ट में भेजा गया जेल…

IMG-20220422-WA0198.jpg
Share

अधेड़ व्यक्ति ने बाथरूम में नहा रही नाबालिग लड़की का बनाया विडियो…लड़की ने मचाया शोर.. सूचना पर पहुंची पुलिस…आरोपी का मोबाइल जप्त कर छेड़खानी, पोक्सो और आईटी एक्ट में भेजा गया जेल…

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- जूटमिल पुलिस की तत्परता से एक नाबालिग बालिका का नहाते समय अधेड़ व्यक्ति द्वारा बनाया गया विडियो वायरल होने से पहले ही पुलिस अपने कब्जे में ले लिया। मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए आरोपी पर छेड़खानी, पोक्सो एवं आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है ।

         जानकारी के मुताबिक जूटमिल क्षेत्र के एक मोहल्ले में बाहर से आये 10-11 परिवार किराये के मकानों पर रहकर मजदूरी व अन्य कार्य करते हैं । यहीं सिवान (बिहार) का शाहिद अंसारी भी अपने परिवार के साथ किराये मकान पर रहता है । उसके बगल किराये मकान पर पीड़ित बालिका अपने माता-पिता के साथ रहती है । प्रतिदिन की तरह कल 21 तारीख़ को सुबह लडकी बाथरूम में नहा रही थी। बाथरूम ऊपर से खुला है। उसी समय शाहिद अंसारी लडकी का नहाते हुये विडियो बना रहा था जिसेअचानक देखकर लडकी चिल्ला-चिल्ला कर रोने लगी। तब घरवाले दौडते हुये आये, हो हल्ला सुनकर और भी किरायेदार आये । शाहिद अंसारी बाथरूम में छिप गया था।जैसे ही चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक को घटना की सूचना मिली जो तत्काल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और वाक्या की जानकारी लेकर आरोपी शाहिद अंसारी से उसका मोबाइल लेकर आरोपी को चौकी लेकर आये । घटना के संबंध में पीड़ित बालिका की मां द्वारा चौकी जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी पर अप.क्र. 667/2022 धारा 354,354(ग),509 IPC 12, 15 Pocso Act, 67 IT Act का अपराध पंजीबद्ध कर *आरोपी शाहिद उर्फ गुड्डू अंसारी पिता अली हुसैन अंसारी उम्र 43 वर्ष को  गिरफ्तार कर फास्ट ट्रेक कोर्ट रिमांड पर भेजा गया है ।

Letest Posts