May 14, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए मंत्री कवासी लखमा का बयान बेहद अशोभनीय व निंदनीय – गुरूपाल भल्ला

IMG-20220424-WA0215.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- बीते दिनों छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए दिए गए अमर्यादित बयान पर आपत्ति जताते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता गुरूपाल भल्ला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसा बयान बेहद अशोभनीय व निंदनीय है।नरेंद्र मोदी जब भी छत्तीसगढ़ या बस्तर आये तो वो वहां वनांचल दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र में विकास कैसे पहुंचे उसकी बात की, नक्सल समस्याओं के समाधान की बात की। पर जब आपके राहुल गांधी आये तो उन्होंने क्या किया? कोई विकास की बात की, समस्याओं के समाधान की बात की? आपके द्वारा आपके नेता राहुल गांधी के समक्ष पवित्र गंगाजल की कसम खाकर बस्तर सहित पूरे प्रदेश में पूर्णत शराबबंदी की घोषणा की थी क्या आपकी सरकार ने उस पर अमल किया ,आपके मुख्यमंत्री ने कोरोनाकाल में 5 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही उस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर जैसे आदिवासियों को किसी भी संस्थान में नोकरी दी क्या। क्या राहुल गांधी ने इसकी समीक्षा की कुछ नही किया बल्कि शासन लाखों रुपये बर्बाद कर के चले गए। कम से कम अपना आविष्कार आलू से सोना बनाने की मशीन ही दे जाते, लोगो काम भी मिलता और नोकरी भी।
मंत्री जी आप बस्तर की माटीपुत्र है कम से कम बस्तर की पवित्र भूमि की इज्जत की तो बात करते। अभी दो दिन पहले ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी आए उन्होंने बिना किसी दुर्भावना के बस्तर जैसे आदिवासी क्षेत्र सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ को लगभग 2300 करोड़ो रूपये की सड़क निर्माण की सौगात दे गए वही आपके मुख्यमंत्री अपना अंशदान बचाने के लिए केंद्रीय योजनाओं को छत्तीसगढ़ की जनता से दूर कर रखा है सभी महत्कांक्षी योजनाओं को धरातल में आने ही नही दे रहे है।

Letest Posts