May 14, 2026

उत्साह पूर्वक मनाया गया बोरे बासी पर्व…विधायक प्रकाश नायक और महापौर ने परोसा– बासी और चटनी…

IMG-20220502-WA0056.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- छतीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप 1 मई मजदूर दिवस के दिन नगर निगम प्रांगण उद्यान रायगढ़ में विधायक प्रकाश नायक जिला कलेक्टर भीम सिंह महापौर जानकी काट्जू सभापति जयंत ठेठवार उपायुक्त सुतीक्षण यादव एवं जनप्रतिनिधियो तथा अधिकारी कर्मचारी की गरिमामयी उपस्थिति में नगर निगम की स्वच्छता दीदी सफाई कर्मी एवं शहर के श्रमिकों को तिलक लगकर पुष्पगुच्छ के साथ सम्मान दिया गया साथ ही मिलकर बोरे बासी भोजन ग्रहण कर पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया गया।
छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री के मंशानुरूप समय समय पर छतीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं के आधार पर कार्यक्रम आयोजित होते है उसी तारतम्य में आज 1 मई मजदूर दिवस को निगम प्रांगण के उद्यान में दोपहर 11 बजे
समस्त मजदूरों को सम्मानित करते हुए छत्तीसगढ़ियों के प्रमुख और प्रिय भोजन बोरे बासी पर्व मनाते हुए प्रेम पूर्वक खिलाया गया साथ मे विधायक कलेक्टर महापौर सभापति एवं जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी कर्मचारी ने भी श्रमिको एवं स्वच्छता दीदी सफाई कर्मियों के साथ बैठकर बोरे बासी खाया,साथ ही विधायक प्रकाश नायक एवं महापौर जानकी काट्जू ने अपने हाथों से बासी और चटनी परोसा।
रायगढ़ निगम के ए पी आर ओ एवं लोकगायक दीपक आचार्य द्वारा बोरे बासी पर बनी गीत -बोरे बासी संग मा खवाहु तोला ओ पताल चटनी गाते हुए इस त्योहार में चार चांद लगा दिया।

कार्यक्रम दौरान एमआई सी सदस्य सलीम नियारिया,विकास ठेठवार, संजय देवांगन,प्रभात साहू,विद्युत प्रभारी अनुपमा शाखा यादव,संजय चौहान,पार्षद श्यामलाल साहू,पार्षद लक्ष्मीनारायण साहू,,पार्षद सपना सिदार ,लखेश्वर मिरी,एल्डरमैन वसीम खान ,चंद्रशेखर चौधरी,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशरफ खान,विकास बोहिदार,महिला अध्यख रानी चौहान एवं कांग्रेस के पदाधिकारीगण तथा निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
महापौर जानकी काट्जू ने छतीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के निर्देशन में बोरेबासी के गरिमामयी कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथियों एवं निगम के स्वच्छता दीदी,सफाईकर्मी, मजदूर वर्गों एवं शहरवासियों का आभार ब्यक्त किया।

Letest Posts