May 15, 2026

ज़रूरतमंदों की बजाय रसूखदारों में बट गयी स्वेच्छा अनुदान राशि..घरघोड़ा ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष,महामंत्री तक हैं शामिल!…

IMG-20220507-WA0183.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़-धरमजयगढ़ विधानसभा विधायक लालजीत सिंह राठिया द्वारा अनुशंसित स्वेच्छानुदान राशि की जिला कलेक्टर रायगढ़ द्वारा जारी सूची में घरघोड़ा न.प.अंतर्गत ज़रूरतमंद लोगो के नाम की जगह कांग्रेस के ब्लॉकअध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि, कांग्रेस के उच्च पदाधिकारियों के नाम व उनके यहां कार्यरत कर्मचारियों को दी गयी तरजीह के कारण चर्चा का विषय बन गयी है।जिला कलेक्टर योजना सांख्यकी विभाग रायगढ द्वारा जारी जनसम्पर्क अनुदान की सूची में घरघोड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा को क्रिकेट समिति में ड्रेस क्रय करने हेतु 10000 हजार की राशि स्वीकृत की गयी है जबकि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की उम्र 65 वर्ष होने को है और ना ही वो कोई क्रिकेट टीम संचालित करते है वही उनके पुत्र महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी विजय शर्मा को युवा क्लब के नाम से ड्रेस क्रय करने हेतु 5 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई है साथ ही कांग्रेस नेता के यहां कार्यरत स्टाफ लोगो के नाम से भी राशि की स्वीकृति दी गयी है जो इस बात को इंगित करता है कि किस तरह कांग्रेसी नेताओं ने ज़रूरतमंद कार्यकर्तओं के बजाय खुद की जेब भरने व अपने यहां कार्यरत स्टाफ के बहाने राशि अपने पास रखने यहां खेल खेला है ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या विधायक लालजीत सिंह राठिया ने यह जानते हुए ये राशि स्वीकृत की ?? या ब्लॉक कांग्रेस के नेताओ ने गुमराह कर अनुशंसा करवा ली..? इस मामले को लेकर जहाँ पार्टी विधायक को सवालों का सामना करना पड़ रहा है वही इससे पार्टी की फजीहत भी हो रही है सत्ता में होने के कारण कार्यकर्ता चाह कर भी नही बोल पा रहे है पर दबी जुबान से विधयाक व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर सवाल उठा रहे है आखिर ज़रूरतमंद लोगो की बजाए कांग्रेस नेता पुत्र व मातहत कर्मचारियों को ही क्यो स्वेच्छानुदान राशि बांटी गयी??
307 के आरोपी तक का है नाम शामिल:-
उक्त सूची में 307 के आरोपी जगेश्वर कुर्रे तक का नाम है जिसका पुराना आपराधिक रिकार्ड है उसके बाद भी ऐसे लोगो का नाम आना बताता है कि पार्टी का साख क्या है।
वही इस मामले में बीजेपी नेता चुप्पी साधे हुए हैं ऐसे में देखना यह है कि विपक्ष अपना कर्तव्य निभाती है कि नही..?

जनता को देना होगा जवाब-अरुण धर दीवान:-
स्वेच्छा अनुदान राशि हेतु जरूरत मंदों की बजाय घरघोड़ा ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष से लेकर पदाधिकारीयो व अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के मध्य वितरित की गई जो की सरकारी धन का दुरुपयोग है यह राशि ऐसे लोगो को दी जानी चाहिए जो जीवन की मूलभूत आवश्यकता से वंचित हैं लेकिन विधायक अमीरों रसूखदारों से घिरे रहते हैं इनके पास ग़रीबों व ज़रूरतमंदों की पहुँच नही है इसका जवाब जनता आने वाले समय मे देगी।

Letest Posts