रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का महिला कांग्रेस ने किया विरोध…..

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- महिला कांग्रेस ने गैस कि कीमत बढ़ने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष निता डिसूजा के निर्देश पर महिला कोंग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रसोई गैस के दामो में नियंत्रण की मांग करती नज़र आ रही है।घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एकाएक बढ़ाए जाने के विरोध में सोमवार को रायगढ़ में महिला कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान महिला कांग्रेस ने गैस सिलेंडर रख कर धरना प्रदर्शन कर सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सवाल खड़े करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रानी चौहान ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त हो गई है लेकिन सरकार इस पर लगाम नहीं लगा पा रही है।
उन्होंने कहा कि अगर महंगाई को कंट्रोल नहीं किया गया तो हम इसका जोरदार विरोध करेगे जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
धरना प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि कहा कि रातों-रात गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी होने से आम आदमी की रसोई में आग लग गई है। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में अब हल्ला बोला जाएगा। गैस सिलेंडर के दाम एक हजार के पार होने से हाहाकार मच गया है।
बता दें कि सरकार ने घरेलू सिलेंडरों के दाम में शनिवार को ही बढ़ोतरी की है। इसी के साथ अब 14.2 किलो वाला घर में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर 50 रुपए तक महंगा हो गया है। एक मई से ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए से अधिक का इजाफा हो गया था। हालांकि, तब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। इससे पहले अप्रैल में भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपए का इजाफा हुआ था।
गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में जो बढ़ोतरी शुरू हुई थी, उसी क्रम में 22 मार्च को सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की वृद्धि की गई थी।

