June 23, 2025

बड़ी ख़बर:-प्रख्यात भारतीय संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन…मुंबई में ली आख़िरी सांसे…

IMG_20220510_131704.jpg
Share

सामना न्यूज़:-मुंबई:-भारत के प्रख्यात भारतीय संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।वे 84 वर्ष के थे उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली वह पिछले छह महीने से किडनी से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे और वह डायलिसिस पर भी थे।

उपलब्धि:-पंडित शिव कुमार शर्मा ने जम्मू कश्मीर में संतूर को एक म्यूजिकल इंट्रूमेंट के तौर पर पहचान दिलाई थी।इसके बाद उन्होंने इसे देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में मशहूर किया। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में पंडित शिवकुमार शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इतना ही नहीं, उन्होंने कई फिल्मों में पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर संगीत भी दिया था। दोनों की जोड़ी को शिव हरी के रूप में पहचाना जाता था।इस जोड़ी ने सिलसिला, लम्हे और चांदनी जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन संगीत से फिल्म में चार चांद लगाए।

परिचय:-पंडित शिवकुमार शर्मा का जन्म कश्मीर में सन 1938 में हुआ था उन्होंने संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने पिता से ली पंडित शिवकुमार शर्मा को संतूर में महारत हासिल थी संगीत से जुड़े रहने के साथ-साथ 15 साल की उम्र में उन्होंने जम्मू रेडियो के साथ एक प्रसारक की नौकरी भी की।