May 15, 2026

घरघोड़ा:-चाकू बाजी मामले में फरार आरोपी जने कुर्रे चढ़ा पुलिस के हत्थे…

IMG-20220512-WA0296.jpg
Share

सामना न्यूज़:-घरघोड़ा:-बीते कुछ हफ़्ते पहले जने कुर्रे और उसके साथियों द्वारा जय स्तंभ चौक के पास घरघोडा वार्ड क्रमांक 13 निवासी विकास ठाकुर पर जान लेवा हमला करते हुए चाकू बाजी किया गया था जिस पर विकास ठाकुर के चेहरे पर चाकू से वार किया गया था जिसमे उसे गम्भीर चोट आई थी जिसकी रिपोर्ट घरघोड़ा थाना में दर्ज की गई जिस पर घरघोड़ा पुलिस ने जने कुर्रे सहित अन्य के खिलाफ धारा 307 सहित अन्य धाराओं के साथ अपराध पंजीबद्ध किया था और आरोपियों की खोजबीन की जा रही थी ,तभी कल 11 मई को मुखबिर की सूचना पर वार्ड क्रमांक 4 से जने कुर्रे एवं बबलू वारे को गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जने कुर्रे एवं उसके साथियों द्वारा युवा संगठन बनाकर पूर्व में भी कई बार तलवार बाजी,लूटपाट,चोरी,सहित अन्य घटना को अंजाम दे चुके है साथ ही पूरे क्षेत्र में नशे के टेबलेट, सिरप, गांजा का व्यापार चलाया जा रहा है जिससे क्षेत्र की युवा पीढ़ी नशे की लत के कारण कई अपराधों को अंजाम दे रही है।

Letest Posts