June 23, 2025

जेल भरो आंदोलन:-जशपुर में भी भाजपा का हल्लाबोल..विष्णु देव साय ने भरी हुंकार…बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ता..

IMG_20220516_184252.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-भूपेश सरकार द्वारा अघोषित आपातकाल लगाकर धरना प्रदर्शन के अधिकार से वंचित कर काला कानून लागू करने के खिलाफ जशपुर जिला भाजपा द्वारा वृहत जेल भरो आंदोलन में भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने हुँकार भरते हुए कहा कि आज कांग्रेस द्वारा अघोषित आपातकाल लगाकर धरना प्रदर्शन के अधिकार से संस्था व राजनैतिक दलों को वंचित करने, राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास का पैसा रोकने, बिजली बिल के माध्यम से खुली लुटपाट करने एवं स्व सहायता समूह से रेडी टू ईट छीनकर व्यवसायी करने के विरोध में पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन व जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है।राजनैतिक संगठन, सरकारी अधिकारी-कर्मचारीयों के संगठन, व सामाजिक संगठनों के पास अपनी बात रखने का आंदोलन ही एकमात्र माध्यम होता है। सरकार उसे ही दबाना चाह रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाकर राजनैतिक संगठनों के अलावा प्रेस की आज़ादी भी छीन ली थी। भूपेश बघेल भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं। इससे आमलोगों की आवाज़ दबाई जा रही है। छत्तीसगढ़ियों से अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती है सरकार।सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने दर्जनों लोकलुभावन वादे किये थे। इसमें ऐसे भी वादे थे जिन्हें पूरा करना लगभग असंभव है। इन्ही वादों पर भरोसा कर लोगों ने कांग्रेस को सत्ता में बिठाया। लेकिन सत्ता में आने के साढ़े तीन साल बाद भी भूपेश सरकार ये वादे पूरे नही कर सकी। कांग्रेस सरकार ने जो आदेश पारित किया उसमे 19 शर्ते हैं जिन्हें सख्ती से पालन करने की बात कही गई है। इस आदेश में 8,12,13,14,15,18 और 19 में ऐसी शर्तें हैं जो मौलिक अधिकारों का हनन करती हैं

बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस यह जानती थी कि जनता अब कांग्रेस पर सहज भरोसा नही कर पाती इसलिए राज्य की धर्मप्राण जनता को भरोसे में लेने के लिए विधानसभा चुनाव के समय धार्मिक आस्था का दावँ चला। उसने हांथ में गंगाजल लेकर सार्वजनिक कसम खाई की वो वादों को पूरा करेगी। लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों से मुकर गई।

पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लगभग 8 लाख गरीब परिवारों के सर से प्रधानमंत्री आवास का छत छीना है। न ही बेरोजगारों को भत्ता दिया और न ही महिला स्व सहायता समूहो कि कर्ज माफी की। बल्कि रेडी टू ईट में लाखों महिलाओं का रोजगार भी छीन लिया।

धरने को जिला संगठन प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत,जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, अमन शर्मा, असलम आज़ाद ने भी संबोधित किया। कायक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा एवं सुनील गुप्ता ने किया।