June 23, 2025

शहीद विप्लव की जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित… 300 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा… Watch Video…

IMG-20220520-WA0252.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-आज शुक्रवार की सुबह देश के गौरव शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की जयंती के उपलक्ष्य में जेसीआई के सहयोग से शहीद विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कमला नेहरू पार्क में याद करो कुर्बानी थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें तक़रीबन 300 से अधिक बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी कला दिखाई। इस दौरान शहीद कर्नल विप्लव के पिता वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी व माता आशा त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग को देख माता पिता समेत सभी भावुक हो उठे और सभी की आँखे नम हो गई। आज शाम 6 बजे से शहीद विप्लव त्रिपाठी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने मिनी स्टेडियम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता में जीतने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।