रायगढ़ ज़िले के 1 लाख 8 हज़ार किसानों को मिली 97 करोड़ की बोनस राशि…

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-21 मई:- राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान खरीदी में शामिल होने वाले किसानों को धान पर बोनस की पहली किश्त शऩिवार को मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुवल कार्यक्रम में किसानों के खातों में राशि का अंतरण किया। इस दौरान रायगढ़ जिले के 1 लाख 8 हजार किसानों को योजना के तहत 97 करोड़ रुपए की राशि खाते में अंतरित की गई। रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री उमेश पटेल शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उऩ्होने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को 2500 रुपए धान की कीमत देने का वादा किया था और उस वादे को सरकार बखूबी निभा रही है। आज इसी दिशा में एक कदम और बढाया गया है। कुछ लोग कहते हैं कि रकम किश्तों में क्यों दी जा रही है जबकि वास्तविकता ये है कि किश्तों में रकम मिलने से किसानों को जरुरत के समय इस राशि का लाभ मिलता है। कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के सभी विधायक व नगर निगम महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व किसान उपस्थित थे।
