June 24, 2025

रायगढ़ प्रवास पर पंहुचे स्वास्थ्य मंत्री….. जनता को गुमराह कर रहे हैं प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा कार्यकर्ता तक :-सिंहदेव

IMG-20220522-WA0390.jpg
Share


सामना न्यूज़:-रायगढ़:- प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव दो दिवसीय दौरे पर रायगढ़ पंहुचे। जिंदल एयर पोर्ट से श्री सिंहदेव सीधे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पंहुचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर संगठन के चल रहे कार्यकर्मो की जानकारी ली। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि पार्टी की परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम कार्यकर्ताओ से मुलाकात किया है इसके बाद कल विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। वही पेट्रोल डीजल की केंद्र सरकार द्वारा दाम घटाने के बाद भाजपा राज्य सरकार को भी वेट टैक्स कम करने की मांग कर रही है इस सवाल पर श्री सिंहदेव ने कहा कि भाजपा हर मुद्दे पर जनता को गुमराह करती है। इस मामले में भी प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के कार्यकर्ता गुमराह कर रहे है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों पर तीन प्रकार के टैक्स केंद्र सरकार लगाती है इसमें एक शेष टैक्स दूसरा एक्साइज व तीसरा वैट टैक्स है। एक्साइज की राशि का 42 प्रतिशत राज्यो को जाता है। दो अन्य टैक्स को कम करने के बजाय एक्साइज को कम किया गया है जिससे राज्य सरकार का 42 प्रतिशत तो ले ही लिया और ऊपर से राज्य सरकार को टैक्स कम करने को कह रहे है। अभी पेट्रोल डीजल की दर में जो कमी की गई है इससे छत्तीसगढ़ को 5 सौ करोड़ का नुकसान हो रहा है। केंद्र ने अपने हिस्से का नही बल्कि साझा हिस्से का टैक्स कम किया है। यदि शेष और वेट टैक्स में कमी की गई होती तो राज्य सरकार भी इस पर अवश्य ही विचार करती।