May 14, 2026

हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई पर मचा बवाल…..विरोध करने हाथों में लाठी-डंडे लिए पहुंचे ग्रामीण…

IMG_20220530_192107.jpg
Share

सामना न्यूज़:-अम्बिकापुर:- दुनिया भर में विरोध के बावजूद राज्य सरकार ने एक बार फिर हसदेव के जंगलों में बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की शुरू करवा दी है।परसा कोल ब्लॉक के सेकंड फेस के कोल ब्लॉक को खोलने को लेकर यह कटाई घाटबर्रा के पेंड्रामार की जा रही है। आज जैसे ही इस बात की भनक ग्रामीणों तक पहुंची वे हाथों में लाठी डंडे लिए विरोध पर उतर आए लेकिन तब तक 60-70 पेड़ काटे जा चुके थे।ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई और पुलिस व वन विभाग को पीछे हटना पड़ा।बहरहाल पेड़ों की कटाई रोक दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस खदान में कोयले का खनन राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादक निगम लिमिटेड के लिए अडानी कोयला माइनिंग को करना है, जिसके लिए उसे 12 सौ हेक्टेयर जमीन खदान दी गई है। कोयला खनन करने के लिए 841 हेक्टेयर जंगल काटना पड़ेगा। जिससे चार गांव के 250 परिवार विस्थापित हो जाएंगे,वहीं करीब साढ़े चार लाख पेड़ काट दिए जायेंगे।

Letest Posts