June 30, 2026

छत्तीसगढ़ राज्यसभा सांसद के लिए निर्विरोध चुने गए काँग्रेस के उम्मीदवार..नहीं हुआ भाजपा से नामांकन दाखिल..

IMG_20220603_190250.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायपुर:-छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन शुक्रवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए।इस दौरान भाजपा या किसी अन्य की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया।छत्तीसगढ़ के पांच राज्यसभा सदस्यों में से दो का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। इनमें कांग्रेस की छाया वर्मा और भाजपा की रामविचार नेताम शामिल थे। राज्य के तीन अन्य राज्यसभा सदस्य कांग्रेस से केटीएस तुलसी, फूलोदेवी नेताम और भाजपा से सरोज पांडेय हैं।

कांग्रेस के दो नेता केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम राज्यसभा में पहले से ही हैं। यहां विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं। इनमें से कांग्रेस के 71, भाजपा के 14, जोगी कांग्रेस के 3 और बसपा के 2 विधायक हैं। विधानसभा में सीटों के हिसाब से राजीव और रंजीत का चुना जाना भी तय ही माना जा रहा था जो कि हुआ भी। अब छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के 4 राज्यसभा सांसद हो गए। भाजपा से केवल सरोज पांडेय ही राज्यसभा में हैं।