June 24, 2025

सोशल मीडिया पर उठे मुद्दे का असर..रेलवे अंडरब्रिज की सफाई में जुटा निगम का सफाई अमला… Watch video..

IMG-20220605-WA0188.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-शहर के मध्य स्थित रेलवे अंडरब्रिज की हालत कल शनिवार की शाम सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो के माध्यम से दिखाई गई थी जिसमें शहर का गंदा पानी पुलिया में भरा हुआ दिखाई दे रहा था।वैसे तो यह समस्या नई नहीं है बल्कि सालों से यहाँ के रहवासी और आवागमन करने वाले लोग इस अभिशप्त का दंश झेल रहे हैं।जहां बरसात की कुछ बूंदे टपकते ही यह पुलिया बरसात व गंदे पानी से भर जाता है जिसके बाद लोगों को लंबी दूरी तय कर अपने गन्तव्य तक जाना पड़ता है तो वहीं कुछ लोग इसी भरे पानी के बीच से ही गुजरने का रिस्क ले पड़ते हैं जिसमें कई बार दोपहिया सवार गिर भी जाते हैं’लेकिन अभी कुछ दिनों से बिना बरसात के ही शहर का गंदा पानी कचरे के साथ शाम होते ही इसमें जमा होने लगा था जिसे कल फेसबुक माध्यम से दिखाया भी गया।लोगों ने इसे बाकायदा निगम व रेल्वे प्रशासन को जिम्मेदार मानते हुए लचर व गैरजिम्मेदाराना रवैय्ये के लिए आलोचना भी की।जिसका असर ये हुआ कि आज रविवार की सुबह से ही निगम के सफाई कर्मी टीम के साथ यहाँ व्यवस्था दुरुस्त करने जुटे हुए हैं। हालांकि निगम के सफाई कर्मी कई बार यहां की सफाई कर चुके हैं हर बरसात के पूर्व यहां घंटो सफाई की जाती है लेकिन बावजूद इसके यहां जल भराव की समस्या जस की तस बनी हुई है ना ही अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।बहरहाल निगम ने आज यहां सफाई का बीड़ा उठाया है अब देखना यह होगा कि… इस सफाई का असर कितने दिनों तक टिका रहता है।