June 24, 2025

मुनादी डॉट कॉम की पहल…. हुआ महिला सदन का आयोजन..विभिन्न क्षेत्रों में योगदान हेतु दिया गया अन्तराग्नि सम्मान..

IMG_20220606_110737.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-मुनादी डॉट कॉम की पहल पर प्रदेश स्तर में पहली बार महिलाओं की समस्याओं व उनके समाधान तक पहुंचने के लिए संसद की रूपरेखा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इसके अलावाअलग-अलग क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाली उन महिलाओं को अन्तराग्नि सम्मान देकर पुरस्कृत किया गया जिन्होंने विषम परिस्थितियों में अपना परचम लहराया। साथ ही अपने जुनून व लगन से समाज के बीच एक मुकाम स्थापित किया।  उपस्थित वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखे।  ।महिला अतिथियों व श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनके विचारों का स्वागत किया। महिला समस्याओं पर चर्चा के बाद उनके समाधान पर मंथन किया गया। जूरी मेंबर्स ने सभी महिला साथियों से चर्चा कर ड्राफ्ट तैयार किया। इस ड्राफ्ट को मुनादी डॉट कॉम के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

वक्ताओं के रूप में कई लोगों ने भाग लिया जिनमे प्रोफेसर श्वेता तिवारी, प्रोफेसर रविन्द्र चौबे, खुर्तिजा खान, अनिता कपूर, अर्चना लाल आदि का नाम प्रमुख है। कार्यक्रम को अंत में फाउंडेशन ऑफ एकोलॉजिकल सिक्योरिटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर नामित मिश्रा ने समराइज किया। ऐसे कार्यक्रमों की और आवश्यकता पर बल देते हुए इसे आगे भी करने की बात कही। इस कार्यक्रम से जो मुद्दे निकलकर सामने आए उसकी ड्राफ्टिंग कर उसे आगे बढ़ाया जाएगा।


इन प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा
हर ग्राम पंचायत, वार्ड में महिलाओं के समस्या से संबंधित टोल फ्री नंबर और पोस्ट बॉक्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।महिलाओं के लिए जिले में सभी जगहों पर सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा।सम्पती के अधिकार दिलाने में मदद करने के लिए एक टीम कार्यस्थलों में  स्वतंत्र कार्य और सुरक्षा के लिए महिला समूहों का गठन
हर वर्ग में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा नेतृत्व देने पर प्राथमिकता।

इन्हें मिला अन्तराग्नि सम्मान-याशी जैन- पर्वतारोही
-सुनीता अग्रवाल- व्यवसायी
चंद्रिका कुर्रे-व्यवसायी
दीपिका साव- सिंगर
अर्चना लाल- सामाजिक कार्यकर्ता
सिमरन पन्गरे-महिला पत्रकार
सोनल जैन, उप अभियंता
तब्बू परवीन कथक डांसर
डॉ माधुरी त्रिपाठी-समाजिक कार्यकर्ता
शीतल पटेल-महिला कार्यकर्ता अडानी फाउंडेशन
डॉ प्राणिता पाठक
डॉ प्रियंका सक्सेना
नेहा पटेल -एंकर
रोहिणी पटनायक-मिलेट्स कैफे की संचालिका व अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, विशिष्ट अतिथि जानकी काटजू, महापौर, रायगढ़ नगर निगम, नमिता मिश्रा(स्टेट कॉर्डिनेटर फाउंडेशन ऑफ इकोलॉजिकल सिक्योरिटी), भाजपा नेत्री संयोगिता सिंह जूदेव,  वीणा सेन्द्रे अभिनेत्री एवं मॉडल, जाहिदा खान उपस्थित रहीं।