June 30, 2026

वर्मी खाद की गुणवत्ता व उपलब्धता को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन…

IMG-20220613-WA0274.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- आज़ाद किसान सेना ने वर्मी खाद की गुणवत्ता,अनिवार्यता को समाप्त करने और सोसायटी में खाद की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध होने जैसी व्यवस्था के संबंध में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह को ज्ञापन सौंपा है। किसानों का कहना है कि जहाँ गौठान नहीं है या जिन किसानों के पास खुद के मवेशी है उन किसानों को खाद खरीदने की अनिवार्यता करना अन्याय है क्योंकि अधिकांश किसान खाद खरीदना नहीं चाहते इसलिए खाद की अनिवार्यता को ऐच्छिक या इसे मुफ्त किया जाना चाहिए।इसके अलावा सोसायटियों में मिलने वाला खाद गुणवत्ताहीन होता है जिसमें मिट्टी की मिलावट अधिक होती है इसलिए वहां गुणवत्ता नापने की मशीन की व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को अच्छी क्वालिटी की खाद मिल सके।आगे उन्होंने अपने सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि निजी व्यपारियो द्वारा अधिक कीमत पर खाद की बिक्री की जाती है जिस पर अंकुश लगाने सरकारी नियंत्रण ज़रूरी है ताकि किसानों को उचित मूल्य पर खाद प्राप्त हो सके।