May 15, 2026

“मानवता”को समर्पित संत निरंकारी मिशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस….

IMG_20220620_165452.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से इस वर्ष संत निरंकारी मिशन द्वारा योग दिवस का आयोजन दिनांक 21 जून ,2022 को सम्पूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न योग प्रशिक्षकों के द्वारा अपनी अपनी शाखाओं मे खुले स्थानो एवं पार्कों मे आयोजित किया जाएगा जिसका आरंभ प्रातः 6:00 बजे से होगा।संत निरंकारी चेरिटेबल फ़ाउंडेशन द्वारा वर्ष 2015 से ही योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष के कार्यक्रम का आयोजन संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिंदर सुखिजा के निर्देशन मे सम्पूर्ण भारत वर्ष मे किया जाएगा।

आयुष मंत्रालय द्वारा इस वर्ष का विषय – ‘मानवता के लिए योग’ है। स्थिरता और वैश्विक विकास के लिए योग समुदाय को सक्रिय और प्रेरित करने के उद्देश्य हेतु इस विषय का चयन किया गया जिसमे भारत के कर्नाटक राज्य के मैसूर शहर को मुख्य कार्यक्रम की मेजबानी करने के लिए चयनित किया गया है ।योग भारत की प्राचीन परंपरा की अमूल्य देन है। यह मन और शरीर की एकता का प्रतीक है विचार एवं क्रिया-सयम, मनुष्य एवं प्रकृति के बीच समंजस्य ,स्वस्थ और कल्याण हेतु एक समग्र दृष्टिकोण इसके मुख्य आधार हैं। यह केवल व्यायाम रूप मे ही नहीं अपितु यह सकारात्मक भावों को जाग्रत करके तनाव मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देता है। योग द्वारा अपने जीवन शैली को सहज एवं सक्रिय रूप मे स्वस्थ होकर जिया जा सकता है। वर्तमान समय मे तनाव मुक्त जीवन जीने हेतु योग की नितांत आवश्यकता है और इस संस्कृति को विश्व के लगभग सभी देशो द्वारा अपनाया जा रहा है।इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन के रायगढ़ ब्रांच की मुखी पुष्पा मेहानी ने कहा की चक्रधनगर स्थित कमला नेहरू पार्क मे भी इस अवसर पर योग शिविर का आयोजन सुबह 6:00 बजे से किया जाएगा।

Letest Posts