May 15, 2026

भाजपा की पद्धति ही उसे अन्य पार्टियों से अलग करती है..3 दिवसीय सफल प्रशिक्षण शिविर पश्चात 2023 चुनाव के कार्यकर्ता तैयार:- आशीष ताम्रकार

IMG-20220620-WA0337.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-पूर्व पार्षद आशीष ताम्रकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आजादी के बाद जितनी भी राजनीतिक पार्टी का उदय हुआ उसमें भारतीय जनता पार्टी ही है जो कार्यकर्ता कैडर है ,सतत कार्यकर्ता का निर्माण ,राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से देश और समाज हित मे कार्य करने के लिए प्रेरित कर कार्यकर्ता का निर्माण करने के लिए भाजपा सतत प्रशिक्षण करती है इसी तहत तीन दिन की सफल प्रशिक्षण शिविर जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई । जिसमे मुख्य रूप से 15 सत्र 3 दिन में सम्पन्न हुआ । प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा की भूमिका,भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य,पिछले 8 वर्षों में अंत्योदय पहल,आत्म निर्भर भारत , आज की भारत की मुख्य विचार धारा हमारी विचार धारा जैसे प्रमुख विषय पर प्रदेश अध्य्क्ष श्री विष्णु देव साय , नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक , छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन आदि नेता ने विषय पर अपना सम्बोधन दिया जिससे कार्यकर्ता प्रशिक्षित हो आगामी चुनाव के लिए कमर कस तैयार है । 1951 में जन संघ फिर 1977 में जनता पार्टी और 1980 में भाजपा के उदय से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचार को अपनी राजनीतिक विचार मानकर ही पार्टी कार्य कर रही है,1952 में जनसंघ के पहली राष्ट्रीय बैठक में श्री राम मंदिर का निर्माण जैसे अन्य विषय पर निरंतर चिंतन कर आज भी भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है । भाजपा के प्रथम प्रधानमन्त्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में ग्राम सड़क योजना,पोखरण में परमाणु परीक्षण, जैसे अन्य राष्ट्रीय सामाजिक विषयों पर कार्य हुआ वही 2014 में स्वतंत्र पूर्ण बहुमत से बनी श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आज पर्यंत तक इन उज्जवल योजना,अंत्योदय योजन,आयुष्मान भारत,प्रधानमंत्री आवास,प्रधानमंत्री सड़क,370 हटना,श्री राम मंदिर निर्माण,सर्जिकल स्ट्राइक,जैसे प्रमुख विषयों पर कार्यरत है विचारों और सिद्धांतो के साथ कार्य करने का यही जज्बा भाजपा के प्रशिक्षण से ही आता है,प्रदेश,जिला , मंडल स्तर पर प्रशिक्षण से ही कार्यकर्ता का निर्माण होता है..रायगढ़ में सपंन्न शिविर से कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूर्ण जोश के साथ संकल्पित है कि आगामी चुनाव में तुष्टिकरण,भ्रष्टाचार,जन विरोधी नीति , घोषणा पत्र से मुक़री हुई वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए, प्रदेश को देश के विकसित सम्पन्न खुशहाल राज्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओ ने कमर कस लिया है । आशीष ताम्रकार ने प्रशिक्षित सभी कार्यकर्ताओ को बधाई दिया और प्रशिक्षण दिए सभी नेता को आभार व्यक्त किया ।

Letest Posts