June 24, 2025

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के आतिथ्य में हुआ योगाभ्यास…

IMG_20220621_141718.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-मानवता के लिए योग’ इस थीम के साथ आज अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस के अवसर पर पूरे ज़िले में कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। सभी विकासखंड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम हुए। जहां योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के विभिन्न आसनों और मुद्राओं के बारे में जानकारी देकर उसके सेहत से जुड़े फायदे बताये गए।रायगढ़ स्टेडियम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस मौके पर उमेश पटेल ने  कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली का महवपूर्ण आधार है।योग सेहतमंद जीवन के लिए बहुत जरूरी माना जाता है।योग और ध्यान मन की शांति और बेहतर सेहत के लिए जरूरी माना जाता है।अक्सर लोग सोच बैठते हैं कि योग केवल शरीर को लचीला बनाने के लिए ही किया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है।अतः सभी को योगाभ्यास अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।इस अवसर पर विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, कलेक्टर भीम सिंह सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा, आयुक्त नगर निगम संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर आर ए कुरुवंशी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास किया।