June 24, 2025

आदिवासी नेता “द्रौपदी मुर्मू” एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित….

IMG_20220621_215611.jpg
Share

सामना न्यूज़:-नई दिल्ली:-एनडीए ने आज मंगलवार को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगाई।उन्होंने न कहा, आज की बैठक में एनडीए ने सभी घटक दलों के साथ बातचीत करते हुए 20 नामों पर लंबे दौर की चर्चा हुई। चर्चा में सभी के साथ बातचीत करते हुए ये बात सामने आई कि प्रत्याशी के रूप में किसी पूर्वी क्षेत्र से उम्मीदवार चुनना चाहिए।द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक के रूप में काम किया है। वह पार्षद और फिर विधायक बनीं। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तरह द्रौपदी मुर्मू लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हैं और लंबे समय तक विधायक और मंत्री रही हैं। उन्होंने ओडिशा सरकार के परिवहन और वाणिज्य विभागों को संभाला है। और 2007 में विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार जीता है। 

कौन हैं द्रोपदी मुर्मू:-भारतीय राजनीतिज्ञ और मई २०१५ से झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल हैं।वर्ष 2000से 2004 तक ओडिशा विधानसभा में रायरंगपुर से विधायक तथा राज्य सरकार में मंत्री भी रहीं।पहली ओडिया नेता हैं जिन्हें किसी भारतीय राज्य की राज्यपाल नियुक्त किया गया है। भाजपा और बीजू दल नेता की गठबन्धन सरकार में 6 मार्च 2000 से अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार की राज्य मंत्री तथा 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री रहीं।