June 24, 2025

महाराष्ट्र में बवाल..उद्धव की कैबिनेट बैठक शुरू…शरद पवार से बात कर शाम तक देंगे सीएम पद से”इस्तीफा”..!

IMG_20220622_131740.jpg
Share

सामना न्यूज़:-महाराष्ट्र:-शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा विधानसभा भंग होने के संकेत देने के बाद से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचलें बढ़ गई हैं।संजय राउत ने कहा कि:-ज्यादा से ज़्यादा हमारी सरकार जाएगी लेकिन पार्टी की प्रतिष्ठा ऊपर है। इधर भाजपा के सभी विधायक देवेंद्र फडणवीस के घर जुटने लगे हैं। वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ भी बालासाहेब थोराट के घर पहुंच गए हैं। इसके अलावा सीएम उद्धव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोपहर एक बजे कैबिनेट की बैठक जारी है।जिसमें 8 मंत्री के शामिल नहीं होने की सूचना मिल रही है। इधर बागी शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि:-उनके साथी विधायकों की संख्या 46 हैजिसमें 6-7 निर्दलीय विधायक शामिल हैं। बागी विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि:-वे सभी आज शाम 5 बजे तक मुम्बई वापस लौटें वरना उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के निलंबित कर दिया जाएगा।

सियासी हलचल के बीच सीएम उद्धव के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर बायो से मंत्री पद हटा लिया है।जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि महाराष्ट्र की सियासत ख़तरे में है।शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा विधानसभा भंग होने के संकेत देने के बाद भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस के घर भाजपा विधायकों का आना शुरू हो गया है। उम्मीद है कि कुछ देर में इन विधायकों के साथ बैठक भी होगी।शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि राज्य में जो मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा है वह विधानसभा भंग होने की दिशा में चल रहा है।कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है। ये राजनीति हमारे संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए खतरे की बात है। शिवसेना को खुद तय करना है कि वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे। कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं।

सीएम उद्धव कोरोना पॉजिटिव:-जानकारी मिल रही है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।इससे पहले सूबे के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर आ चुकी है। इससे पहले,  और बुधवार को सुबह उन्हें दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।